जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। घटना में बाइक पर बैठे दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने किसी तरह घायलों को इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई भी कर दी। इधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और युवक को थाना ले जाने का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- Siwan News तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल इस दौरान युवक को पुलिस वाहन से बाहर निकालने का भी प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोग...