जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: फोटो-अमजद जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताएनएच पर उड़ती धूल से राहगीर परेशान है। शहर की अन्य सड़कों पर उड़ती धूल भी राहगीरों को परेशान कर रही है। डोबो-कांदरबेड़ा सड़क पर भी भारी धूल उड़ रही है। इसके कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एनएच पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से कभी-कभी धूल इतनी हो जाती है कि 100 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं पड़ता। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। लगातार उड़ती धूल के कारण सड़क किनारे रहने वालों में बीमारी का खतरा काफी बढ़ गया है। लोग एनएच समेत विभिन्न सड़कों पर सड़कों पर पानी का छिड़काव की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...