जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को स्मरण करते हुए प्रातः सात बजे सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान समुदाय में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना को बढ़ावा देना था। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार और मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. वीरेन्द्र कुमार सहित संस्थान के कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सत्यनिष्ठा शपथ के दौरान सभी सदस्यों ने जीवन में नैतिक मूल्यों और जवाबदेही को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: देश की एकता बनाए रखना राष्ट्रीय दायित्व : डॉ.समीर वहीं प्रभा...