जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 16वें दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार समारोह 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।समारोह के सुचारू संचालन के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया है। इनमें स्टैंडिंग कमेटी, एडवाइजरी कमेटी, परचेज कमेटी, वेन्यू प्रिपरेशन, डिग्री सर्टिफिकेट, अवार्ड्स एंड हॉनररी डिग्री, मेडल्स एंड मेमेंटोस, पब्लिकेशन कमेटी और इनविटेशन एंड अरेंजमेंट फॉर वीआईपीज शामिल हैं।सभी कमेटियों में संस्थान के निदेशक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों तथा वरिष्ठ प्रोफेसरों को अध्यक्ष, सदस्य और संयोजक के रूप में अहम ...