Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में उद्योग-शिक्षा जगत सम्मेलन की तैयारी तेज
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने आगामी 11-12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले उद्योग-शिक्षा जगत सम्मेलन (आईएसी -2026) के चौथे संस्करण के लिए निकटवर्ती शैक्षणिक संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया है। इस बैठक में 15 संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। एसोसिएट डीन डॉ. दुलारी हांसदा और डॉ. दीपक कुमार ने सम्मेलन की रूपरेखा और अनुसंधान सुविधाओं की जानकारी दी। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को समय की आवश्यकता बताया, जबकि अधिष्ठाता प्रो. सतीश कुमार ने सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस सम्मेलन में पैनल चर्चा, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी और स्टार्टअप शोकेस का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य तकनीकी विकास और नवाचार को गति देना है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.