जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने इंडस्ट्री एकेडमिया कांफ्रेंस (आईएसी-2026) के चौथे संस्करण के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गुरुवार को एनआईटी के निकटवर्ती शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन किया। आगामी 11 से 12 दिसंबर को एनआईटी जमशेदपुर परिसर में होने वाले सम्मेलन को लेकर संस्थानों में खासा उत्साह है। बैठक की शुरुआत में एसोसिएट डीन डॉ. दुलारी हांसदा ने सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान पैनल चर्चा, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, स्टार्टअप शोकेस और कौशल विकास के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन शिक्षाविद, उद्योग जगत के दिग्गजों, शोधकर्ताओं और नवोदित उद्यमियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान औ...