जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर को दुनिया भर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। संस्थान की यह उपलब्धि न केवल एनआईटी जमशेदपुर की बढ़ती रिसर्च एक्सीलेंस और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को दर्शाती है, बल्कि ग्लोबल रिसर्च कम्युनिटी में इसकी मजबूत होती उपस्थिति को भी स्थापित करती है। यह रैंकिंग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा एल्सेवियर के सहयोग से स्कोपस डेटाबेस के बिब्लियोमेट्रिक आंकड़ों पर आधारित है। इसे साइटेशन इम्पैक्ट, एच-इंडेक्स, को-ऑथरशिप, रिसर्च प्रोडक्टिविटी और अन्य महत्वपूर्ण स्कॉलरली मापदंडों के आधार पर तैयार किया गया है। इस मूल्यांकन में वैज्ञानिकों के करियर-लॉन्ग इम्पैक्ट और सिंगल-ईयर रिसर्च इम्पैक्ट दोनों का बारीकी से अध्ययन किया ज...