जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटागोविंदपुर निवासी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक और मोहम्मद फैजल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आवेदन के अनुसार, 26 जून को सुबह करीब 10 बजे वीरेंद्र एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। मशीन से 9000 रुपये निकालने का प्रयास किया तो कार्ड मशीन में ही फंस गया। फिर एटीएम मशीन पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर 7756879286 पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को कर्मचारी बताते हुए बताया कि मोहर्रम के कारण स्टाफ छुट्टी पर है, जब छुट्टी खत्म होगी तो स्टाफ आकर कार्ड निकाल देगा। घर लौटने के बाद उनके मोबाइल पर खाते से 74,999 रुपये निकाले जाने का संदेश आया। बैंक से मिनी स्टेटम...