Jamshedpur News: एचआईवी-एड्स जागरूकता को झारखंड राज्य युवा आयोग का साइक्लोथोन शहर में 5 को
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । युवाओं में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा 5 जुलाई को जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 22 किलोमीटर साइक्लोथोन (साईकल रैली) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का मार्ग जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आदित्यपुर टोल ब्रिज होते हुए पुनः जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक निर्धारित किया गया है।प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11,000, द्वितीय स्थान पर 9,000 तथा तृतीय स्थान पर 5,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।आयोग ने इच्छुक प्रतिभागियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.