जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको में रविवार शाम सड़क हादसे में मारे गए दीपक और उनके 12 वर्षीय बेटे यश के परिजनों को सोमवार तक मुआवजा नहीं मिल सका। मुआवजे को लेकर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव करीब चार घंटे सिदगोड़ा थाने बैठे रहे। टिपर मालिक जितेंद्र यादव थाने नहीं पहुंचे। पुलिस उनके ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित आवास पर गई, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र की तबीयत खराब है और वह ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मुआवजा न मिलने पर समाज के लोगों ने परिवार की आर्थिक मदद की। इसके बाद परिजन दोनों शवों को राजस्थान के बीकानेर स्थित पैतृक आवास लेकर रवाना हो गए। मुआवजे पर सहमति न बनने से बस्तीवासियों...