Jamshedpur News: एक रात में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना शंकर हेम्ब्रम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शंकर हेम्ब्रम, मुकद्दर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान तथा वारदात में प्रयुक्त रॉड, चेन पुल्ली, चापड़ समेत अन्य औजार बरामद किए हैं। पटमदा डीएसपी दयानंद प्रसाद ने बताया कि विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह रात में बंद दुकानों की रेकी कर ताले तोड़कर चोरी करता था। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और शहर की अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.