जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: लावजोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की एंबुलेंस करीब एक महीने से खराब है। ऐसे में बोड़ाम के ग्रामीण मरीजों को आपात स्थिति में माचा सीएचसी के एंबुलेंस पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सीएचसी पटमदा (माचा) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दो एंबुलेंस से बोड़ाम व पटमदा के मरीजों को सेवा दी जा रही है। लावजोड़ा का एंबुलेंस कब तक ठीक होगा, इसकी जानकारी जिला स्तर से ही मिल सकती है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एंबुलेंस की मरम्मत कर सेवा बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...