जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: दयानंद पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्कूल प्रशासन और सहायता स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना को जगाना और माँ के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पौधे लगाना था।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ छात्र नेताओं और इको क्लब के सदस्यों ने आगे बढ़कर मिट्टी तैयार करने और पौधे लगाने की प्रक्रिया को संभाला। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अर्चना रेहाल ने कहा कि पेड़ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की जीवन रेखा हैं और उनकी देखभाल करन...