जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । एक अक्टूबर को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर लगाया जाएगा। रेड क्रॉस जमशेदपुर के मानद सचिव बिजय सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान के लिए यहां पहुंच सकें। इसके अलावा शहर में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...