Jamshedpur News: एंजियोप्लास्टी के आधे घंटे बाद मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- एंजियोप्लास्टी के बाद मरीज की मौत Jamshedpur News: तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के करीब आधे घंटे बाद 57 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार सुबह अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही और पैसे जमा कराने में देरी पर उपचार भी देर से शुरू करने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के दौरान मरीज की मौत होने की बात कही है। बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बुरुहातु गांव निवासी वासुदेव साहू के रूप में हुई है। उन्हें हार्ट अटैक के बाद शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की थी। परिजनों का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.