जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: उलीडीह पुलिस ने एनएच-33 स्थित रिपीट कॉलोनी में छापेमारी कर भोला महतो को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भोला शंकोसाई रोड नंबर 5 का रहने वाला है और पूर्व में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक कॉलोनी के पास अड्डेबाजी कर रहे हे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे पर भोला को पकड़ लिया गया। तलाशी में भोला के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर : 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपए के साथ सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...