Jamshedpur News: उलीडीह छिनतई मामले में सोनार समेत चार गिरफ्तार, लुट के लिए खरीदा था हथियार
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उलीडीह ओपी पुलिस ने 1 अगस्त को शंकोसाईं रोड नंबर-1 में आशा रानी से हुई छिनतई मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी बदल कुमार मोहंती, हरप्रीत सिंह उर्फ ऋतिक, राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला तथा लूटी गई चेन खरीदने वाला सोनार दिलीप बेहरा शामिल हैं।सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई थी। सोमवार रात सूचना के आधार पर वसुंधरा एस्टेट के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान हरप्रीत के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लूट की योजना बना रहे थे और छीनी गई सोने की चेन 65 हजार रुपये में बिष्टुपुर स्थित एक ज्वेलरी कारोबारी को बेच दी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.