जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक की सोने की चेन भी छीन ली गई। घायल अभिषेक चौधरी ने थाने में आवेदन देकर बादल मिंज और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अभिषेक चौधरी गढ़ाबासा का निवासी है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे वह दो सहयोगियों के साथ उरांव बस्ती में गणेश मंदिर के पास गया था। इसी दौरान बादल मिंज अपने साथियों के साथ पहुंचा और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके शरीर पर 10 टांके लगे। अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी गले की सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस मामले...