जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- उमा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा Jamshedpur News: मानगो के चेपा पुल स्थित उमा अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर अस्पताल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सड़क जाम होने की भी आशंका थी। सूचना मिलने पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शन टल गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय एमडी सलीम के रूप में हुई है। वह कपाली स्थित हाजरा मस्जिद के पास के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार को सलीम के पेट और कमर में हल्का दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए उमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति...