जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- हाथ धुलाई से स्वच्छता का संदेश Jamshedpur News: प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में आज 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' धूमधाम एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता और हाथ धोने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "स्वच्छ हाथ ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी हैं। भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की छोटी-सी आदत बच्चों को डायरिया, पेट के कीड़े और त्वचा संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। स्वस्थ रहकर ही बच्चे अपनी पढ़ाई और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।"कार्यक्र...