जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पुरी ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अज्ञात अंधेड़ की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशन के बीच अप लाइन की है। ट्रेन से अधेड़ के मौत की सूचना टाटानगर स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों को मिली थी लेकिन आदित्यपुर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को लाइन से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...