Jamshedpur News: उत्कल एसोसिएशन साकची के गेट पर विपक्ष ने जड़ा ताला, सड़क पर हुआ चुनाव
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: उत्कल एसोसिएशन का चुनाव पहली बार सड़क पर कराना पड़ा। रविवार सुबह 9 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन सुबह 7 से ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। उत्कल एसोसिएशन साकची के गेट पर विपक्ष ने सुबह 7 बजे से ही ताला जड़ दिया। हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण दोपहर 12.30 बजे मतदान बाहर कराना पड़ा। विपक्षी सदस्य अशोक सामंत के नेतृत्व में एसोसिएशन का मुख्य गेट जाम कर चुनाव बहिष्कार व ब्लैक डे का पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए और गेट पर ताला जड़ दिया। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया। 109 नए सदस्यों को लेकर शुरू हुआ यह विवाद रविवार को काफी बढ़ गया। विपक्ष की ओर से मांग की जा रही थी कि सत्ता पक्ष हाईकोर्ट के निर्णय की कॉपी दिखा दे, हम गेट का ताला खोल देंगे। हाईकोट की कॉपी सत्ता पक्ष के पदाधिकारी नहीं दिखा पाए। सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.