जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: शहर के निजी स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की और से लागू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के तहत अब शहर के सभी स्कूल ई-वेस्ट कलेक्टर की भूमिका निभाएंगे, जिसके तहत परिसरों में स्थायी ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत इस अभियान को लेकर सभी विद्यालयों के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जिसमें छात्रों की भागीदारी को अनिवार्य किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ई-कचरे के सुरक्षित निपटान, पुन: उपयोग तथा रिसाइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए स्कूलों में एक अलग और सुरक्षित ई-कचरा कलेक्शन कॉर्नर स्थापित किया जा रहा है, जह...