जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: पटमदा: एस.एस. 2 उच्च विद्यालय, पटमदा में ई-कचरे के संग्रहण, पृथक्करण एवं सुरक्षित निष्पादन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों और उचित प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने खराब मोबाइल, बैटरी, चार्जर और कंप्यूटर उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं फेंकने तथा अधिकृत पुनर्चक्रण केंद्र के माध्यम से उनका निपटान करने की अपील की। शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी ने भी ई-कचरे के सुरक्षित संग्रहण एवं पुनर्चक्रण के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ई-कचरे को अलग से जमा करने, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने और पर्यावरण संरक्...