Jamshedpur News: ईसीसी फ्लैट में दो युवकों पर हमले में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा ईसीसी फ्लैट में दो युवकों के साथ मारपीट का मामले में शनिवार को तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अमित दुबे, विजय दास उर्फ विजय कलुआ और अमन रजक शामिल है। घटना में करण और राकेश घायल हो गए थे। दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है। घायल राकेश के परिजनों ने कदमा पुलिस पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया था। परिजनों ने मारपीट में अमित दुबे, कुणाल, अमन रजक, अविनाश उपाध्याय, विजय दास उर्फ कालुआ और पिंटू सिंह के नाम लिए थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कदमा में युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश में छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.