जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से गुजरने वाली इस्पात एक्सप्रेस से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा एक नवंबर से हटा दिया है। इसके साथ ही हावड़ा-कांटाबाजी और हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस के नंबर भी बदल दिए गए हैं। अब हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 22861 के बजाय 18073 और हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 12871 के बजाय 18071 नंबर से चलेगी। इससे पहले पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का नंबर बदला था। यह ट्रेन अब 28181 के बजाय 18633 नंबर से अप-डाउन करेगी। इसके अलावा रांची, पटना और धनबाद से चलने वाली ट्रेनों के नंबर भी रेलवे ने बदले हैं। मालूम हो कि सुपरफास्ट होने के बावजूद इस्पात एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों मार्गों पर लगातार लेट चलती है। यह भी पढ़ें- जनवरी से चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा नंबर ...