जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: फोटो- रोहित सिंह - कोल्डड्रिंग की बोतल से शीमला मिर्च का पौधा बना रही महिलाएं, इसमें लाइट लगाने की भी व्यवस्था - 200 रुपए से 2000 रुपए तक है सामानो की कीमत, 20 महिलाएं बना रही सजावटी सामान जमशेदपुर, संवाददाता

महिलाएं कचरे का सही उपयोग कचरे में फेंकी गई पानी, कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों व डीजल-मोबिल के खाली डिब्बों से पटमदा की महिलाएं आकर्षक सजावटी सामान बना रही हैं। महिलाएं हैंगिंग फिश, गणेश जी की मूर्ति, फ्लावर पॉट, शिमला मीर्च के पौधे समेत कई तरह की सजावती सामान तैयार कर रही हैं। इससे प्लास्टिक के कचरे का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है, तो महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। आसरा संस्था के सहयोग से पटमदा के गोबरघुसी की 20 महिलाएं इस काम से जुड़ी हैं। महिलाएं पहले घुम-घुम कर प्लास्टिक की बोतल और डिब...