जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: इग्नू के जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर, 2026 कर दी गई है। यह बढ़ी हुई तिथि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल ) और ऑनलाइन मोड से संचालित होने वाले सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए लागू होगी। हालांकि, सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट प्रोग्राम इस विस्तारित अवधि में शामिल नहीं किए गए हैं। जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार रवानी ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। विद्यार्थी प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए विद्यार्...