Jamshedpur News: आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रीतिश भादुड़ी ने हासिल किया तृतीय स्थान
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2026-27 के तहत गया स्थित दया प्रकाश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर के छात्र प्रीतिश भादुड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने आशु भाषण प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रीतिश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष है। विद्यालय के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, सचिव अरविंद कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'महान उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देता है अतीत'
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.