जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई से अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार जाहीद हुसैन और मो. फिरोज की जमानत अर्जी गुरुवार को जिला जज की अदालत से मंजूर हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद ने यह जानकारी दी। दोनों को पुलिस ने जून में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, जुगसलाई में फायरिंग केस के आरोपी मो. जाहीद की जमानत अर्जी भी मंजूर हो गई। बचाव पक्ष से अधिवक्ता केएमए सिंह ने अर्जी दिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...