Jamshedpur News: आरवीएस एकेडमी में फ्रेशर डे का आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: आरवीएस एकेडमी में नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए मंगलवार को 'फ्रेशर डे' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष बिन्दा सिंह, एक्जीक्यूटिव मेम्बर शक्ति सिंह और प्राचार्या वीशा मोहिन्द्रा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य और रैंप वॉक के माध्यम से नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कड़ी स्पर्धा के बाद शाज़िब हसन को 'मिस्टर फ्रेशर' तथा योजिता दत्ता को 'मिस फ्रेशर' के खिताब से सम्मानित किया गया। प्राचार्या और अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.