जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: आरवीएस अकादमी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्रधानाचार्या वीशा मोहिन्द्रा और उप-प्रधानाचार्या पूजा सुमन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत सुविचार से हुई, जिसके बाद छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाषण, प्रकृति संरक्षण गीत और लघु नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।चेयरमैन बिंदा सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल बचाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या वीशा मोहिन्द्रा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लि...