जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: आरएमएस हाई स्कूल, खुटारिह (जमशेदपुर) में वार्षिक साइंस एंड एकेडमिक फेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस उत्सव में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष संजय केडिया, ट्रस्टी एम.पी. अग्रवाल और आर.के. झुनझुनवाला ने किया। प्राचार्या डॉ. परिनीता शुक्ला और शिक्षकों के मार्गदर्शन में मॉडल मेकिंग, पीपीटी प्रेजेंटेशन और साइंस क्विज़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इंटर-हाउस साइंस क्विज़ में येलो हाउस विजेता रहा। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...