जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र की मिरूडीह साप्ताहिक हाट में रविवार देर शाम महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। मृतक राधिका सवैया बाजार करने आयी थी। वह राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर की रहनेवाली थी। हालांकि, खून से लथपथ तड़प रही राधिका को उसकी सास ने लोगों की मदद से पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख टीएमएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मिरूडीह साप्ताहिक हाट में राधिका सवैया (32 वर्ष) खून से लथपथ हालत में मिली। उसे गंभीर रूप से घायल देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस भी पहुंची। राधिका को उसकी सास बसंती ने लोगों की मदद से अस्पता...