जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में हर माह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, नई नियुक्तियों व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत हुई और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।निर्णय लिया गया कि जिले में प्रत्येक माह एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा तथा चिकित्सक मासिक बैठक में अनुभव साझा करेंगे।नई कमिटी में डॉ. पीएन झा अध्यक्ष, डॉ. नीना गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अजय किशोर महामंत्री, डॉ. एसके तिवारी संगठन मंत्री, डॉ. मनीष डोडिया प्रचार मंत्री, डॉ. सुधांशु कोषाध्यक्ष तथा डॉ. आशु सह-कोषाध्यक्ष ...