Jamshedpur News: आफताब हत्याकांड का आरोपी भोंदु गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास आफताब आलम को गोली मारने वाला शाहनवाज उर्फ भोंदु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जमशेदपुर कोर्ट के बाहर से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा और थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बता दे कि घटना के वक्त शाहनवाज ने ही आफताब को गोली मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बर्मामाइंस में गोलियों से छलनी आफताब की कोलकाता में मौत, सड़क जाम, टायर जलाकर प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.