Jamshedpur News: आनंद मार्ग ने 50 यूनिट रक्तदान के साथ 100 पौधे बांटे
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 162वें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 100 पौधे वितरित किए गए।संस्था के सुनील आनंद ने कहा कि रक्तदान एक पूजा है। निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं, क्योंकि इसमें कोई स्वार्थ नहीं होता।रक्तदाताओं को टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य ज्ञानरंजन श्रीवास्तव एवं प्रतीक संघर्ष के अरिजीत सरकार ने पौधा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमित कुमार, झूरि जमुदा, सीताराम देव व सुनील आनंद सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.