Jamshedpur News: आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 30 लोगों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पूर्णिमा नेत्रालय में 30 लोगों की आंखों की सर्जरी एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। यह ऑपरेशन एसआईसीएस विधि से किया गया। सभी को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचाया गया। आयुष्मान से मोतियाबिंद की फेको सर्जरी बंद हो जाने के कारण यह ऑपरेशन एसआईसीएस विधि से किया जा रहा है। एसआईसीएस का पूरा नाम स्मॉल इंसिजन कैटरेक्ट सर्जरी है। इस विधि से लगभग 30 लोगों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। यह मोतियाबिंद के इलाज की प्रभावी एवं किफायती विधि है, जिसमें आंख में छोटा सा चीरा लगाकर धुंधले प्राकृतिक लेंस को बाहर निकाला जाता है और उसकी जगह कृत्रिम लेंस (आईओएल) लगाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.