जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: आदित्यपुर स्टेशन पर खरकई नदी से पाइप के जरिए पानी लाने की योजना का टेंडर काम शुरू होने से पहले ही रद्द हो गया। चक्रधरपुर मंडल यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दोबारा टेंडर जारी करेगा। बताया जाता है कि नदी से स्टेशन तक पानी लाने के लिए रेलवे की करीब एक किलोमीटर लंबी डबल पाइपलाइन बिछाने की योजना है, ताकि एक पाइपलाइन खराब होने पर दूसरी से पानी की आपूर्ति जारी रहे। नदी के पानी को साफ करने के लिए स्टेशन के पास वाटर फिल्टर प्लांट भी बनाया जाना है। मालूम हो कि आदित्यपुर को टाटानगर का टर्मिनल स्टेशन बनाने के बाद यहां ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आदित्यपुर से अभी धनबाद, विशाखापत्तनम, हटिया समेत अन्य मार्गों के लिए ट्रेनें चलती हैं। वहीं, टाटानगर से चलने और गुजरने वाली नौ ट्रेनों का ...