जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: टाटानगर-गुवा ट्रेन 27 जुलाई से आदित्यपुर स्टेशन से अप-डाउन करेगी। चक्रधरपुर मंडल से गुरुवार को यह आदेश जारी हुआ। गुवा की ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से चलने पर ग्रामीण यात्रियों को जमशेदपुर के बाजार तक पहुंचने में दिक्कत होगी। मालूम हो कि पहले से टाटानगर की 4 जोड़ी ट्रेनों को आदित्यपुर स्टेशन से चलाया जा रहा है। इनमें टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटानगर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, टाटानगर-हटिया व टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस शामिल हैं। लोकल ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन बदलने से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र के निवासियों पर आदित्यपुर से आवागमन का अतिरिक्त किराया बोझ बढ़ गया है। टाटानगर-छपरा व कटिहार समेत अन्य ट्रेनों का भी टर्मिनल बदलने की चर्चा थी, लेकिन रेलवे ने सांसद से वार्ता में इनकार कर दि...