जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: आदित्यपुर में छह साल से शुरू होने का इंतजार कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) को चालू करने के लिए अब इसके स्वरूप में बदलाव की तैयारी है। शहर के कारोबारियों ने इलेक्ट्रॉनिक हब की जगह इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इलेक्ट्रिकल उत्पाद बनाने वाली इकाइयों को भी जगह देने की सलाह दी गई है। कारोबारियों का मानना है कि इससे अधिक उद्यमी निवेश के लिए आगे आएंगे और लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजना को गति मिल सकती है। निवेश और रोजगार का लक्ष्य अधूरा

क्लस्टर के स्वरूप में बदलाव की तैयारी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 82-83 एकड़ में विकसित ईएमसी का उद्घाटन 29 दिसंबर 2020 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ...