Jamshedpur News: आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन संपन्न
जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के भव्य आयोजन के लिए आज भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्य पंडित सुकुमार भट्टाचार्य के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आदर्श सोसाइटी के सभी बड़े बुजुर्ग, सदस्यगण उपस्थित थे। सभी की मौजूदगी में धूमधाम और भक्तिभाव से पूजन सम्पन्न हुआ। महिलाओं के द्वारा माता का झूमर, लोकगीत और भजन गाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी ने बढ़-चढ़कर भूमि पूजन कार्य में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण शुरू यह भी पढ़ें- Bagaha News: शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा कराएं संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.