जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा को लेकर दक्षिण पूर्व जोन की ट्रेनों में यात्रा कष्टदायक होगा क्योंकि रेलवे ने 4 से 13 अक्तूबर आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बुधवार को पहले ट्रेनों के रद्द का आदेश रेलवे ने वापस लिया लेकिन फिर बंडामुंडा-राउरकेला के पास 5वीं लाइन कार्य को लेकर ट्रेनों को अप डाउन में रद्द करने का आदेश रात 10 बजे बाद जारी कर दिया। इससे पूजा के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। रेलवे से 30 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन, टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 7, 11 व 13 अक्तूबर को रद्द होगी। इसके अलावा हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, संतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस बिलासपुर बक्सर एक्सप्रेस भी लाइन ब्लॉक के दौरान अप डाउन में कई दिन...