जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: चक्रवात 'अकवन' और भारी बारिश की चेतावनी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 20 नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में कक्षा संचालन स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से गुरुवार को आदेश जारी किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से पांचवीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन 20 नवंबर को स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 'अकवान' के असर से आज भी हो सकती ...