Jamshedpur News: आज और कल बूथों पर लगेंगे शिविर, नया नाम जोड़ने और एक परिवार का नाम एक ही बूथ पर रखने को
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । शनिवार और रविवार को निर्वाचन आयोग के आदेश पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन दो दिनों में फार्म सिक्स नया नाम जोड़ने और फार्म आठ पूरे परिवार का नाम एक बूथ में रखने के लिए भरे जाएंगे। बीएलओ यह फार्म उपलब्ध कराएंगे। यह काम ऑनलाइन भी होगा। इसके लिए इसीआई नेट ऐप डाउनलोड करना होगा। या फिर वोटर्स डॉट इसीआई डॉट गोव डॉट इन वेबसाइट पर जाना होगा। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को इसकी जवाबदेही सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- दावा-आपत्ति के लिए सभी बूथों पर चार दिनों तक लगेगा विशेष कैंप यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम में कुल 15.11 लाख मतदाता, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 2183
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.