Jamshedpur News: आज एसआइआर को लेकर शिविर का अंतिम दिन, सभी शहरी बूथों पर बैठे बीएलओ
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: एसआइआर को लेकर दो दिवसीय विशेष शिविर का आज अंतिम दिन है। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के सभी बूथों पर आज बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना इनुमरेशन अर्थात गणना फार्म नहीं भरा है, उन्हें बीएलओ से उसे लेकर भरकर और उसके पास ही जमा कर देना है। जिन मतदान केन्द्रों पर बीएलओ बैठे हैं, उनमें जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम के अलावा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र और पोटका विधान सभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले बूथ शामिल हैं। बीएलओ के लिए सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक का समय बूथ पर रहने हेतु तय किया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शत-प्रतिशत एसआईआर वाले बीएलओ को भी बूथों पर बैठना होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.