जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास रविवार देर रात गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान साकिब नूर और परवेज मलिक के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। गोली साकिब के दाहिने हाथ के आर-पार होकर परवेज को जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना प्रभारी राजन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोखा नहीं मिला है। घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर 10 से 20 युवक पहुंचे थे। वे उनके बड़े भाई परवेज की तलाश कर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने पहले घर पहुंचकर गाली-गलौज की और दरवाजे पर डंडे व तलवार से हमला किया। सूचना मिलने पर सद्दाम मौके पर पहुंचे और मारपीट का विरोध...