जमशेदपुर, अक्टूबर 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर के क्यू रोड स्थित आंध्र भक्त कोलाटा समाजम की ओर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। समाजम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद विद्युतवरण महतो भी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। आयोजकों ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...