जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना में दर्ज अवैध हथियार मामले में फरार आरोपी मानगो निवासी जीशान उर्फ जिशु को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह अप्रैल से फरार था और लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को जुगसलाई थाने में कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया था। तत्कालीन शिकायतकर्ता और पुलिस पदाधिकारी गोपाल कुमार के बयान पर दर्ज मामले में मो. शहजादा और जीशान उर्फ जिशु को नामजद बनाया गया था। दोनों पर अवैध रूप से हथियार और गोली रखने, परिवहन करने तथा खरीद-बिक्री करने का आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तड़ीपार के बाद भी जुगसलाई में रह रहा था भाकुड़, केस दर्ज कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले मो. शहजादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि जीशान फरार चल र...