Jamshedpur News: अवैध शराब मामले में दो हिरासत में, चार पर केस दर्ज
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की ओर से सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। विभाग ने इस मामले में चार अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। छापेमारी के दौरान करीब 170 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा की बाबूडीह बस्ती, भुइयांडीह में अवैध चुलाई शराब बिक्री के ठिकाने पर छापेमारी की थी। इसके बाद सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की ह्यूमपाइप बस्ती में भी कार्रवाई की गई। वहीं, मुंडारी बस्ती, भुइयांडीह में शराब बिक्री के दो अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने दबिश दी थी। चारों जगह कार्रवाई के दौरान करीब 170 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई थी। छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग ने जब्त शराब और मामले की जांच शुरू की। जांच में दो लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.